Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

थीम पार्क कंपनी वॉल्ट डिज्नी ने सितंबर में 28 हजार कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था।
- दक्षिणी कैलिफोर्निया के थीम पार्क के अतिरिक्त कर्मचारियों को फर्लाग पर भेजा
- फ्रांस में लॉकडाउन के कारण पेरिस का डिज्नीलैंड फिर बंद किया गया
थीम पार्क कंपनी वॉल्ट डिज्नी ने 2021 की पहली छमाही में 32 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। कोरोनावायरस महामारी के कारण ग्राहकों का संकट होने के चलते कंपनी को यह फैसला लेना पड़ा है। इससे पहले सितंबर में कंपनी ने 28 हजार कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था।
कुछ कर्मचारियों को फर्लांग पर भेजा
सिक्युरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन फाइलिंग में डिज्नी ने कहा है कि यह छंटनी 2021 की पहली छमाही में होगी। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने कहा था कि उसने दक्षिणी कैलिफोर्निया के थीम पार्क के अतिरिक्त कर्मचारियों को फर्लांग पर भेज दिया है। इस थीम पार्क के दोबारा खुलने पर संशय बना हुआ है। फर्लांग के तहत कर्मचारी को अस्थायी तौर पर नौकरी से निकाला जाता है। जरूरत पड़ने पर कर्मचारी को वापस नौकरी पर बुला लिया जाता है। फर्लांग के दौरान कर्मचारी दूसरी जगह पर अस्थायी नौकरी कर सकता है।
सख्त नियमों के साथ खुले से अमेरिका से बाहर के थीम पार्क
कोरोनावायरस महामारी के बावजूद डिज्नी ने फ्लोरिडा और अमेरिका से बाहर स्थित थीम पार्क इस साल की शुरुआत में दोबारा खोल दिए थे। हालांकि, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, टेस्टिंग और मास्क के इस्तेमाल जैसे सख्त नियमों का पालन किया जा रहा है। कोरोनावायरस की दूसरी लहर के कारण फ्रांस में लगाए गए नए लॉकडाउन के चलते डिज्नीलैंड पेरिस को फिर से बंद कर दिया गया है। हालांकि, कंपनी के शंघाई, हॉन्ग कॉन्ग और टोक्यो के थीम पार्क खुले हुए हैं।