- Hindi News
- Business
- BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: February 23 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुंबई12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शेयर बाजार में मंगलवार को अच्छी खरीदारी है। BSE सेंसेक्स 174 अंक ऊपर 49,918.34 पर और निफ्टी 55.20 अंक ऊपर 14,730.90 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की बढ़त में मेटल सेक्टर के शेयर सबसे आगे हैं। हिंदुस्तान कॉपर का शेयर 9% ऊपर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स में ONGC का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। कल की भारी बिकवाली के बीच भी शेयर में बढ़त दर्ज की गई थी। एक्सचेंज पर 1,564 शेयरों में कारोबार हो रहा है, जिसमें से 1,175 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली
कल BSE सेंसेक्स 1,145 अंकों की गिरावट के साथ 49,744.32 पर और निफ्टी 306 अंक नीचे 14,675.70 पर बंद हुआ था। NSE प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 893.25 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 919.88 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।
जापान, हॉन्गकॉन्ग के शेयर बाजारों में तेजी
ग्लोबल मार्केट में मंगलवार को भी उतार-चढ़ाव है। जापान का निक्केई इंडेक्स 138 अंकों की बढ़त के साथ 30,156 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग भी 309 अंक ऊपर 30,629 पर है। इसी तरह चीन का शंघाई कंपोजिट और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले यूरोपियन मार्केट सोमवार को हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे, जबकि अमेरिका का नैस्डैक इंडेक्स 2.46% की गिरावट के साथ 13,533 पर बंद हुआ था।
शेयर मार्केट अपडेट LIVE…
09:15 AM BSE सेंसेक्स 250.53 अंकों की बढ़त के साथ 49,994.85 पर और निफ्टी 106.55 अंक ऊपर 14,782.25 पर खुला।
दुनियाभर के बाजारों का हाल
