- Hindi News
- Local
- Haryana
- Agricultural Laws Farmer’s Protest, Farmers Going To Delhi From Punjab And Haryana, Police Force Deployed To Caontroll
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चंडीगढ़एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

यह तस्वीर अंबाला के पास की है। यहां गुरुवार को दिल्ली चलो मार्च के लिए पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पार कर रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रहे किसानों के आंदोलन को लेकर स्थिति तनावपूर्ण है। पंजाब के किसानों का पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पुलिस से टकराव हो गया। उधर, हरियाणा में भी किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए कई जगह भारी पुलिस तैनात है। दोनों तरफ शक्ति प्रदर्शन जारी है। किसान सड़कों पर जमे हैं, वहीं खाना-पीना चल रहा है। ऐसे में हर तरफ जाम लगा है। तस्वीरों में देखिए किसानों का प्रदर्शन।

पंजाब के किसान सिरसा से दिल्ली की तरफ बढ़ते हुए। यहां काफी हंगामा हुआ था।

करनाल में किसानों के प्रदर्शन के चलते हरियाणा रोडवेज की बसें रोकी गईं।

बहादुरगढ़ में पुलिस ने रास्ता रोक रखा है, इसलिए रोहतक के किसान ट्रैक्टर लेकर पानीपत पहुंच गए।

दिल्ली पुलिस और बहादुरगढ़ पुलिस के नाके दौरान टिकरी बॉर्डर पर आधा किलोमीटर लंबा जाम लगा।

सोनीपत में हलदाना बॉर्डर पर फोर्स के साथ DC और SP।

अंबाला में पुलिस ने किसानों पर वॉटर कैनन चलाई।

किसानों को दिल्ली की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस तैनात।

पंजाब में हाइवे पर किसानों को रोकती पुलिस।

पुलिस ने रोका तो सड़क पर ही बैठ गए किसान।